पैतृक संपत्ति के विवाद ने लिया खूनी रूप सगे भाइयों में संघर्ष एक की मौत पत्नी व सास गंभीर घायल

पैतृक संपत्ति के विवाद ने लिया खूनी रूप सगे भाइयों में संघर्ष एक की मौत पत्नी व सास गंभीर घायल

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया सगे भाइयों के बीच खेत में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे, बेल्ट और घूंसे चलने लगे। इस हिंसक झड़प ने एक परिवार को उजाड़ दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश और उसके भाई विजय के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब दोनों पक्ष खेत पर आमने-सामने हुए तो कहासुनी के बाद मामला बेकाबू हो गया। आरोप है कि विजय उसका बेटा और अन्य लोगों ने मिलकर सुरेश पर हमला कर दिया।

हमले में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई सुरेश की पत्नी और उसकी सास को भी बेरहमी से पीटा गया जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया जिससे गांव में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीष सक्सेना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक संपत्ति विवादों के खतरनाक रूप को उजागर कर दिया है जहां छोटे-छोटे मतभेद भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस संबंध थाना सिविल लाइन प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है यदि तहरीर प्राप्त होती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल क्षेत्र में दो भाइयों के बीच में

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था काफ़ी दिनों से विवाद चल रहा था इसमें विजय पक्ष के लोगों ने कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष सुरेश के परिवार के साथ मारपीट की सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में अस्पताल भेजा जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई पत्नी ओर सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी दोनों का उपचार चल रहा है सुरेश पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा विजय ओर विजय के साथ जो लोग मारपीट में शामिल थे उन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।