मुरादाबाद। मुख्य अभियंता कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

मुरादाबाद। अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर 14 अप्रैल को कार्यालय मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण क्षेत्र, मुरादाबाद में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।