मध्य रेल ने कोंकण के लिए चलाई 4 एसी विशेष ट्रेनें, सीएसएमटी-मडगांव के बीच होगा संचालन

मुंबई। ग्रीष्म ऋतु के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए मध्य रेल द्वारा कोंकण मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 एसी विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई और मडगांव के बीच संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार सीएसएमटी?मडगांव?सीएसएमटी एसी विशेष ट्रेन सेवा का विवरण इस प्रकार है?

ट्रेन संख्या 01129 (सीएसएमटी?मडगांव) एसी विशेष

यह ट्रेन 10 अप्रैल 2026 एवं 14 अप्रैल 2026 को सीएसएमटी से रात 00:20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:15 बजे मडगांव पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01130 (मडगांव?सीएसएमटी) एसी विशेष

यह ट्रेन 10 अप्रैल 2026 एवं 14 अप्रैल 2026 को मडगांव से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव

यह एसी विशेष ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम एवं करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 18 एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच तथा 2 जेनरेटर वैन लगाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर लें।