मध्य रेलवे का विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक 04/05 अप्रैल की रात, ठाणे-डोंबिवली में प्लेटफॉर्म विस्तार व प्रभादेवी आरओबी कार्य

मध्य रेलवे का विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक 04/05 अप्रैल की रात, ठाणे-डोंबिवली में प्लेटफॉर्म विस्तार व प्रभादेवी आरओबी कार्य

CSMT-दादर लोकल सेवा रहेगी बंद, कई लोकल व मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

मुंबई। मध्य रेलवे, मुंबई मंडल द्वारा ठाणे व डोंबिवली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य तथा परळ-करी रोड के बीच प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के पैनल हटाने के लिए 04/05 अप्रैल 2026 (शनिवार/रविवार की रात) विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक संचालित किया जाएगा। यह जानकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने दी।

(1) ठाणे-डोंबिवली प्लेटफॉर्म विस्तार हेतु ब्लॉक

ब्लॉक तिथि: 04/05.04.2026 (शनिवार/रविवार की रात)

समय: 05.04.2026 को रात 12:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक

ब्लॉक क्षेत्र: मुलुंड-ठाणे तथा दिवा-डोंबिवली (प्लेटफॉर्म सहित) अप व डाउन धीमी लाइन पर

(2) प्रभादेवी आरओबी पैनल हटाने हेतु ब्लॉक

ब्लॉक तिथि: 04/05.04.2026 (शनिवार/रविवार की रात)

समय: 04.04.2026 रात 23:15 बजे से 05.04.2026 सुबह 05:45 बजे तक

ब्लॉक क्षेत्र: दादर-भायखला (प्लेटफॉर्म व क्रॉसओवर को छोड़कर) सभी लाइनों पर

लोकल सेवाओं पर असर

प्रभादेवी आरओबी कार्य के दौरान CSMT मुंबई और दादर के बीच उपनगरीय सेवाएं

04.04.2026 रात 22:30 बजे से 05.04.2026 सुबह 06:00 बजे तक स्थगित रहेंगी।

वहीं ब्लॉक अवधि में ठाणे और डोंबिवली के बीच लोकल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ठाणे व डोंबिवली स्टेशन के लिए कुछ लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी तथा कुछ लोकल दादर या कुर्ला स्टेशन पर ही समाप्त या वहीं से शुरू की जाएंगी।

ब्लॉक के दौरान कई धीमी लोकल सेवाओं को मुलुंड से कल्याण के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे कोपर और ठाकुर्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

ब्लॉक अवधि में अप एवं डाउन फास्ट लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशन पर भी रुकेंगी।

इसके साथ ही सभी अप एवं डाउन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट विलंब से चलेंगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव

ब्लॉक के चलते CSMT/दादर से चलने वाली डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को विद्याविहार/ठाणे से कल्याण के बीच मार्ग परिवर्तन कर 5वें ट्रैक से चलाया जाएगा।

वहीं CSMT/दादर आने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को 6वें ट्रैक से चलाया जाएगा।

दादर पर शॉर्ट टर्मिनेशन (04.04.2026 से यात्रा प्रारंभ)

01080 गोरखपुर-CSMT स्पेशल

11020 भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस

12810 हावड़ा-CSMT मेल

12870 हावड़ा-CSMT साप्ताहिक सुपरफास्ट

11058 अमृतसर-CSMT एक्सप्रेस

दादर पर शॉर्ट टर्मिनेशन (05.04.2026 से यात्रा प्रारंभ)

22120 मडगांव-CSMT तेजस एक्सप्रेस

12134 मंगलूर जं.-CSMT एक्सप्रेस

12702 हैदराबाद-CSMT हुसेन सागर एक्सप्रेस

11140 होसपेट-CSMT सुपरफास्ट

10104 मडगांव-CSMT मांडवी एक्सप्रेस

12052 मडगांव-CSMT जनशताब्दी एक्सप्रेस

दादर से शॉर्ट ओरिजिन ट्रेनें

20111 CSMT-मडगांव कोकण कन्या (04.04.2026)

11057 CSMT-अमृतसर एक्सप्रेस (04.04.2026)

12051 CSMT-मडगांव जनशताब्दी (05.04.2026)

22119 CSMT-मडगांव तेजस (05.04.2026)

05.04.2026 को चलने वाली कुछ ट्रेनें रिशेड्यूल

ब्लॉक के कारण कई डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी, जिनमें वंदे भारत, महानगर, तपोवन, इंद्रायणी, मांडवी, तुतारी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

मध्य रेलवे ने बताया कि यह विशेष ब्लॉक यात्रियों की सुरक्षा और पायाभूत सुविधाओं के रखरखाव के लिए आवश्यक है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा असुविधा के लिए सहयोग करें।

डॉ. स्वप्निल नीला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे