दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर–गोंदिया रेलखंड का किया व्यापक निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर?गोंदिया रेलखंड का किया व्यापक निरीक्षण

गोंदिया स्टेशन पर विकास कार्यों, संरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा

गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बुधवार को बिलासपुर?गोंदिया रेलखंड (नागपुर मंडल) का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा, सुरक्षा, ट्रैक की स्थिति, सिग्नल व्यवस्था तथा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

महाप्रबंधक ने दुर्ग?गोंदिया रेलखंड में ?विंडो ट्रेलिंग? के माध्यम से रेल पटरियों की स्थिति, पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स और सिग्नलों की दृश्यता का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोंदिया स्टेशन पर विकास कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने गोंदिया रेलवे स्टेशन का भी व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विशेष रूप से प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलस्टेड ट्रैक में परिवर्तन का कार्य प्रगति पर है। महाप्रबंधक ने इस कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के पूर्ण होने से ट्रैक मेंटेनेंस में सुधार होगा और संरक्षा मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गोंदिया यार्ड एवं पैनल रूम का भी निरीक्षण किया और अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

रेल उपयोगकर्ता समिति के सदस्यों से भी की चर्चा

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के साथ यात्री सुविधाओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा की तथा सुझाव प्राप्त किए।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, अधोसंरचना विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वच्छता, समयबद्धता और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, मुख्य प्रधान परिचालन प्रबंधक जे.एस. बिंद्रा सहित मुख्यालय और नागपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति से महाप्रबंधक को अवगत कराया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं की गुणवत्ता, संरक्षा एवं दक्षता को मजबूत करना और यात्रियों को सुरक्षित व बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।