मध्य रेलवे की बड़ी उपलब्धि: 8.33 लाख ट्रेनों में 164.30 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक

मध्य रेलवे की बड़ी उपलब्धि: 8.33 लाख ट्रेनों में 164.30 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक

वित्त वर्ष 2025-26 में यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि, शून्य दुर्घटना के साथ रिकॉर्ड प्रदर्शन

मुंबई/नागपुर। मध्य रेलवे (Central Railway) ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान यात्री परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान रेलवे ने उपनगरीय एवं गैर-उपनगरीय दोनों श्रेणियों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 164.30 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान की। साथ ही, रेलवे ने वर्षभर में कई नई ट्रेनें शुरू कीं, त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनें चलाईं और नए स्टेशन भी चालू किए।

8.33 लाख ट्रेन सेवाएं, शून्य गंभीर दुर्घटना

मध्य रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 8.33 लाख ट्रेन सेवाएं संचालित कीं और यह उपलब्धि Zero Consequential Accidents (शून्य गंभीर दुर्घटना) के साथ दर्ज की गई।

इनमें शामिल हैं?

6.28 लाख उपनगरीय ट्रेन सेवाएं (मुंबई एवं पुणे क्षेत्र)

2.05 लाख मेल/एक्सप्रेस व यात्री ट्रेन सेवाएं (सभी मंडलों में)

164.30 करोड़ यात्री, पिछले वर्ष से 1.84% अधिक

मध्य रेलवे ने FY 2025-26 में कुल 164.30 करोड़ यात्रियों को परिवहन सुविधा दी, जो पिछले वर्ष 161.33 करोड़ यात्रियों की तुलना में 1.84% अधिक है।

उपनगरीय ट्रेनों में:

FY 2025-26 में 143.58 करोड़ यात्री

पिछले वर्ष 141.98 करोड़ यात्री

वृद्धि 1.12%

गैर-उपनगरीय ट्रेनों में:

FY 2025-26 में 20.71 करोड़ यात्री

पिछले वर्ष 19.34 करोड़ यात्री

वृद्धि 7.08%

33 ट्रेनों को मिले 76 नए ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने 33 ट्रेनों में 76 अतिरिक्त स्टॉपेज प्रदान किए।

7 नई ट्रेनें शुरू, वंदे भारत और अमृत भारत भी शामिल

वित्त वर्ष 2025-26 में मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर 7 नई ट्रेनें शुरू कीं। इनमें प्रमुख हैं?

26101/26102 पुणे-अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (11.08.2025 से)

इसके साथ मध्य रेलवे पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

2 अमृत भारत ट्रेनें:

11015/11016 LTT-सहरसा-LTT अमृत भारत एक्सप्रेस (02.05.2025 से)

11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस (23.02.2026 से)

अन्य नई ट्रेनें?

20495/20496 हडपसर-जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस

20151/20152 हडपसर-रीवा-हडपसर एक्सप्रेस

15590/15589 हडपसर-मुजफ्फरपुर-हडपसर एक्सप्रेस

17426/17425 साईनगर शिर्डी-तिरुपति-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस

उपनगरीय सेवाओं में बढ़ोतरी

मध्य रेलवे ने उरण लाइन पर 10 नई लोकल सेवाएं जोड़ीं, जिससे इस सेक्शन पर कुल सेवाएं बढ़कर 50 हो गईं। वहीं पूरे मध्य रेलवे में उपनगरीय सेवाओं की संख्या 1820 पहुंच गई।

AC लोकल सेवाओं में इजाफा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई लोकल सेवाओं को एसी में अपग्रेड किया?

CSMT-कल्याण मेन लाइन पर 14 सेवाएं

CSMT-पनवेल हार्बर लाइन पर 14 सेवाएं

इसके साथ मध्य रेलवे पर एसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 94 हो गई।

त्योहारों पर 12032 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त कुल 12032 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स संचालित किए। इनमें शामिल हैं?

326 गणपति स्पेशल (कोंकण के लिए)

1712 दुर्गा पूजा/दिवाली/छठ पूजा स्पेशल

1358 समर स्पेशल

1038 होली स्पेशल

122 आषाढ़ी एकादशी स्पेशल

109 विंटर स्पेशल

इसके अलावा 23 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल सेकंड क्लास कोच लगाकर अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया गया।

पर्यटन ट्रेनों का भी संचालन

मध्य रेलवे ने IRCTC के सहयोग से 18 टूरिस्ट ट्रेनें संचालित कीं, जिनमें भारत गौरव ट्रेनें एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेनें शामिल रहीं। यह संचालन भारत गौरव तीर्थ यात्रा परियोजना के तहत किया गया।

7 नए स्टेशन हुए शुरू

मध्य रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 7 नए स्टेशन शुरू किए?

मुंबई उपनगरीय सेक्शन में: गावन और तरघर

अमलनेर-बीड़ लाइन पर: जतानंदूर, विघानवाड़ी, रायमोहा, राजुरी (नवगांव), बीड़

12 स्टेशन पुनर्विकसित, ट्रेनों की गति बढ़ाई गई

रेलवे ने इस वर्ष 12 स्टेशनों का पुनर्विकास किया और 77 जोड़ी ट्रेनों की गति को 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा किया गया।

यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध

मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, किफायती, विश्वसनीय एवं प्रभावी परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और बढ़ती यात्री अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सेवाओं को मजबूत कर रहा है।

यह जानकारी डॉ. स्वप्निल नीला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे द्वारा साझा की गई।