प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर बैलेस्ट-लेस ट्रैक निर्माण, इटारसी-प्रयागराज छिवकी ट्रेन का टर्मिनल बदला

प्रयागराज। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 03 (लाइन संख्या 17) पर बैलेस्ट-लेस ट्रैक निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कुछ गाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार निर्माण कार्य की अवधि में निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन संशोधित टर्मिनल से किया जाएगा?

गाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन

1. गाड़ी संख्या 11273 इटारसी?प्रयागराज छिवकी (दैनिक)

यह ट्रेन 24 अप्रैल 2026 से 02 जून 2026 तक प्रयागराज छिवकी के स्थान पर नैनी स्टेशन तक ही जाएगी।

नैनी पर आगमन समय: 10:00 बजे

2. गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी?इटारसी (दैनिक)

यह ट्रेन 25 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक प्रयागराज छिवकी के स्थान पर नैनी स्टेशन से प्रारंभ होगी।

नैनी से प्रस्थान समय: 21:00 बजे

11274 ट्रेन का समय बदला (रीशेड्यूल)

टर्मिनल परिवर्तन के कारण गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी?इटारसी को पुनर्निर्धारित कर निम्न समय के अनुसार चलाया जाएगा?

नैनी से प्रस्थान: 21:00

लिंक जंक्शन: पास 21:07

इरादातगंज: 21:15-21:16

जसरा: 21:24-21:25

मदरहा: 21:33-21:34

लोहगरा: 21:42-21:43

बेवरा: पास 21:51

शंकरगढ़: 21:54-21:55

मझियारी: 22:06-22:07

बरगढ़: 22:15-22:16

कटइया डंडी: 22:24-22:25

डभौरा: 22:35-22:36

पनहाई: 22:49-22:50

मानिकपुर: 23:12-23:22

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रास्ते के अन्य स्टेशनों पर समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति एवं समय की जानकारी रेलवे पूछताछ, वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।