गोरखपुर स्टेशन पर एफओबी फाउंडेशन कार्य, कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण व शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

प्रयागराज। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) फाउंडेशन निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस आवश्यक कार्य के चलते कई गाड़ियों के संचालन में आंशिक निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन तथा शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

रेलवे के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच के स्टेशनों तक ही संचालित होंगी?

प्रभावित रेलसेवाएं (आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन)

1. गाड़ी संख्या 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोरखपुर (साप्ताहिक)

दिनांक 06 मई 2026 को यह ट्रेन भटनी स्टेशन तक ही जाएगी।

भटनी?गोरखपुर के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

2. गाड़ी संख्या 11082 गोरखपुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस (साप्ताहिक)

दिनांक 08 मई 2026 को यह ट्रेन भटनी स्टेशन से चलेगी।

गोरखपुर?भटनी के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

3. गाड़ी संख्या 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोरखपुर (त्रि-साप्ताहिक)

दिनांक 30 अप्रैल, 01 मई, 04 मई, 07 मई एवं 08 मई 2026 को यह ट्रेन भटनी तक ही जाएगी।

भटनी?गोरखपुर के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

4. गाड़ी संख्या 12166 गोरखपुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस (त्रि-साप्ताहिक)

दिनांक 01 मई, 02 मई, 05 मई, 08 मई एवं 09 मई 2026 को यह ट्रेन भटनी से चलेगी।

गोरखपुर?भटनी के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

5. गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद?गोरखपुर (सप्ताह में 6 दिन)

दिनांक 30 अप्रैल, 01, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 08 मई 2026 को यह ट्रेन गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी।

गोरखपुर कैंट?गोरखपुर के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

6. गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर?अहमदाबाद (सप्ताह में 6 दिन)

दिनांक 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 एवं 09 मई 2026 को यह ट्रेन गोरखपुर कैंट से चलेगी।

गोरखपुर?गोरखपुर कैंट के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

7. गाड़ी संख्या 19091 बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर (साप्ताहिक)

दिनांक 04 मई 2026 को यह ट्रेन गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी।

गोरखपुर कैंट?गोरखपुर के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

8. गाड़ी संख्या 19092 गोरखपुर?बांद्रा टर्मिनस (साप्ताहिक)

दिनांक 05 मई 2026 को यह ट्रेन गोरखपुर कैंट से चलेगी।

गोरखपुर?गोरखपुर कैंट के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

9. गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद डेक्कन?गोरखपुर (साप्ताहिक)

दिनांक 01 मई 2026 को यह ट्रेन बस्ती तक ही जाएगी।

बस्ती?गोरखपुर के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

10. गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर?हैदराबाद डेक्कन (साप्ताहिक)

दिनांक 03 मई 2026 को यह ट्रेन बस्ती से चलेगी।

गोरखपुर?बस्ती के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

11. गाड़ी संख्या 11037 पुणे जं.?बढ़नी (साप्ताहिक)

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को यह ट्रेन मऊ तक ही जाएगी।

मऊ?बढ़नी के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

12. गाड़ी संख्या 11038 बढ़नी?पुणे जं. (साप्ताहिक)

दिनांक 02 मई 2026 को यह ट्रेन मऊ से चलेगी।

बढ़नी?मऊ के बीच संचालन निरस्त रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, वेबसाइट अथवा संबंधित मोबाइल एप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।