सीएमओ ने सीएचसी पयागपुर का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा। 

पयागपुर (बहराइच)। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने शनिवार प्रातः करीब 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, वार्ड एवं फार्मेसी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति को परखा। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय देखभाल की जानकारी भी प्राप्त की।मरीजों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, समय पर उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सीएमओ ने सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।