विशेश्वरगंज गंगवाल बाजार से चोरी हुई बाइक 2 साल से अधिक समय बाद भी नहीं मिली पीड़ित अभिषेक शुक्ला परेशान।

विशेश्वरगंज (बहराइच)थाना क्षेत्र के गंगवाल बाजार से 10 दिसंबर 2024 को चोरी हुई बाइक को 2 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। इतने लंबे समय के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़ित अभिषेक शुक्ला में नाराजगी और निराशा बढ़ती जा रही है।जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा शिवपुर बैरागी निवासी अभिषेक शुक्ला अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP40 AB 0751) से गंगवाल बाजार सब्जी लेने गए थे। उन्होंने बाइक को बाजार के पास लॉक कर खड़ा किया और खरीदारी में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी।घटना के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।