भूपगंज के रामलीला मैदान में आज सजेगा बालाजी का दिव्य दरबार हनुमान जयंती पर पयागपुर में भक्ति की बयार गोंडा महाराज के सानिध्य में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु। 

पयागपुर बहराइच। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में हनुमान जयंती का पर्व गुरुवार को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही बजरंगबली के जयकारों की गूंज है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को भूपगंज स्थित रामलीला मैदान में बालाजी महाराज का विशाल कीर्तन एवं दिव्य दरबार सजाया जाएगा, जिसमें भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है कार्यक्रम के आयोजक अनूप अग्रवाल ने बताया कि इस बार हनुमान जयंती पर मुख्य आकर्षण रामलीला मैदान का आयोजन होगा। यहाँ गोंडा महाराज के सानिध्य में दिव्य दरबार लगेगा। मान्यता है कि इस दरबार में सच्ची श्रद्धा से लगाई गई अर्जी बालाजी महाराज स्वीकार करते हैं। कीर्तन में भक्ति रस की धारा बहेगी, जिसका आनंद लेने के लिए सुदूर क्षेत्रों से हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना है।आयोजन समिति के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर रात तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भक्तों के बैठने और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं