नगर परिषद अजयगढ़ पर गंभीर लापरवाही के आरोप अजयगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

न्यूज

नगर परिषद अजयगढ़ पर गंभीर लापरवाही के आरोप

अजयगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिन नागरिकों की समग्र आईडी की EKYC पूरी हो चुकी है, उनके नाम अचानक समग्र आईडी से हटाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से आम लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि?

नाम हटने के बाद दोबारा जुड़वाने के लिए आवेदन देने पड़ रहे हैं

टैक्स वसूली को लेकर दबाव बनाया जा रहा है

कुछ मामलों में यह भी आरोप है कि टैक्स जमा न करने पर नाम न जोड़ने की धमकी दी जा रही है

इतना ही नहीं, नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि वे सरकारी कार्य अपने निजी दुकानों से संचालित कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

मुख्य सवाल उठ रहे हैं:

आखिर समग्र आईडी से नाम हटाने के पीछे कौन जिम्मेदार है?

क्या टैक्स वसूली के लिए दबाव बनाना सही है?

क्या कर्मचारियों को इस तरह निजी जगह से काम करने की अनुमति है?

क्या उन्हें किसी का संरक्षण प्राप्त है?

जनता ने प्रशासन से की जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है

आशीष कुमार कुशवाहा

मो,9301567496