अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, अब स्टेशन से ही मिलेगा घूमने का आसान साधन

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, अब स्टेशन से ही मिलेगा घूमने का आसान साधन

अमृतसर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक शानदार पहल की है। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर अब घूमने आने वाले यात्रियों को स्टेशन से ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी की पहल पर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में Rapido की 10 गाड़ियां हमेशा उपलब्ध रहेंगी। इससे यात्रियों को बाहर भटकने या अलग से वाहन तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो अमृतसर घूमने आते हैं और कम समय में प्रमुख स्थानों का भ्रमण करना चाहते हैं। अब स्टेशन पर ही उन्हें घूमने वाले प्रमुख पॉइंट्स तक जाने का आसान और त्वरित विकल्प मिल जाएगा।

रेलवे की इस पहल से यात्रियों का समय बचेगा, यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक बेहद उपयोगी और स्वागतयोग्य पहल बताया है।