फिरोजपुर मंडल की अनोखी पहल: वंदे भारत ट्रेनों में मुफ्त ‘विस्तारिका’ मैगजीन का वितरण शुरू

फिरोजपुर मंडल की अनोखी पहल: वंदे भारत ट्रेनों में मुफ्त ?विस्तारिका? मैगजीन का वितरण शुरू

फिरोजपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधा और जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल ने एक सराहनीय पहल की है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस की अमृतसर?दिल्ली और फिरोजपुर?दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त में ?विस्तारिका? मैगजीन उपलब्ध कराई जा रही है।

इस मैगजीन में यात्रियों को भारतीय रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ अमृतसर, फिरोजपुर और दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों, घूमने की जगहों और स्थानीय खासियतों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान ही अपने गंतव्य के बारे में उपयोगी जानकारी मिल रही है।

इस पहल की शुरुआत फिरोजपुर मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी द्वारा की गई है। उनका उद्देश्य यात्रियों के सफर को न सिर्फ आरामदायक, बल्कि जानकारीपूर्ण और रोचक बनाना है।

रेलवे यात्रियों ने इस नई सुविधा का स्वागत किया है और इसे एक अभिनव कदम बताया है। इससे जहां यात्रा का अनुभव बेहतर होगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।