स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुरादाबाद में ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन (AIECA) ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें बिल को वापस लेने की मांग की गई है।

संगठन का कहना है कि यह बिल बिजली उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है और पावर सेक्टर के जन उपयोगी चरित्र को खत्म करने की कोशिश करता है। बिल में विद्युत वितरण क्षेत्र में कॉरपोरेट के प्रवेश को सरल बनाने का खतरा है, जो आम नागरिकों, किसानों और छोटे स्तर के उपभोक्ताओं की कीमत पर कॉर्परिट हितों को फायदा पहुंचाएगा।

संगठन ने मांग की है कि इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 को वापस लिया जाए और राज्य सरकारों, पावर सेक्टर के कर्मचारी, स्वतंत्र टेक्निकल एक्सपर्ट्स और इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स फोरम समेत सभी प्राइवेट स्टेक होल्डर्स के साथ पारदर्शी बड़े पैमाने पर सलाह मशविरा शुरू किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में विजयपाल सिंह, उमर फारूक, मोहम्मद ताहिर, कामता प्रसाद, सत्यपाल सिंह, गजराम सिंह, इस्लाम अली, साहिल, आदि शामिल थे।