जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों का किया गया प्रचार-प्रसार

​​​मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से आज ग्राम कोनी त्रिलोकपुर के मजरा में भाई नेतराम जी के निवास पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि 27 विधानसभा ग्रामीण श्री रवि चौधरी जी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
जन चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों एवं संगठन को मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव कुमार (प्रमुख महासचिव), मोहित ठाकुर (कार्यालय प्रभारी/सहायक), मनोज वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष), अतुल सोनी, नयन अग्रवाल, अजीत चौधरी, नेतराम सिंह, संजीव कुमार, लाखन, भगवानदास, राम किशोर, टीकाराम, लाल सिंह, पवन, विजय सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।
रवि चौधरी
जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि
27 विधानसभा ग्रामीण
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, मुरादाबाद