श्री होलिका देवी महारानी के मेले में पहुंचे जिला अध्यक्ष रवि चौधरी स्थिति का लिया जाएगा

मुरादाबाद में श्री हुल्का देवी महारानी जी के मेले में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने तत्काल पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला क्षेत्र की आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

रवि चौधरी ने प्रशासन से मांग की कि मेले की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर मेले में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सांझी संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है और किसी भी कीमत पर इसे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि यह मेला हमेशा से भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। रवि चौधरी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का काम करेगी जो समाज की एकता और भाईचारे को तोड़ने का प्रयास करते हैं।