मुरादाबाद अग्निशमन विभाग अलर्ट,हुंडई शोरूम में पाई गई कई कमियां....

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग हुआ बढ़ती गर्मी को देखते अलर्ट अपर पुलिस महानिदेशक अग्नि शमन एवं आपात सेवा पद्मजा चौहान के निर्देश में जिलाधिकारी और एसएसपी के आदेशानुसार हुंडई शोरूम,दिल्ली रोड में सोमवार को अग्नि शमन व्यवस्था चेक किया गया और डेमोंस्ट्रेशन कराया गया। और साथ ही सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा द्वारा शोरूम को चेक किया गया और साथ ही शोरूम में काफी कमियां देखी गई है और स्वामी प्रबंधक को सभी आपात नंबरो की लिस्ट शोरूम पर लगाने हेतु निर्देशित किया गया और साथ जिसमे अग्नि सुरक्षा की कई कमियां पायी गयी स्वामी प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि अग्नि सुरक्षा की कमियों को तत्काल ठीक करा ले और उसकी रिपोर्ट तत्काल अग्निशमन विभाग को दे अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी और साथ ही सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने सभी मुरादाबाद के शोरूम स्वामी को निर्देश दिए है सभी शोरूम स्वामी आने वाली गर्मी से पहले अपनी अग्नि सुरक्षा सही करा ले अगर चेकिंग के दौरान खराब पाई जाती है तो उसके खिलाफ कायवाही भी की जा सकती है।