डॉक्टर या मौत का सौदागर?

डॉक्टर या मौत का सौदागर?

निजी नर्सिंग होम (सीतापुर रोड मुरलीपुरवा) से आई रूह कंपा देने वाली खबर!

#हरदोई
.
जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र की निवासी एक 46 वर्षीय महिला जदुरानी का एक साधारण पथरी का ऑपरेशन?और पेट के अंदर 5 महीने तक पड़ा रहा सर्जिकल तौलिया!

आरोप है कि सीतापुर रोड स्थित ममता नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान इतनी घोर लापरवाही हुई कि तौलिया पेट में ही छोड़ दिया गया। दर्द से तड़पती रही महिला...बार-बार शिकायत करती रही..लेकिन सच सामने आया तो बहुत देर हो चुकी थी। दोबारा ऑपरेशन हुआ, तौलिया निकला...पर संक्रमण ने जान ले ली।

❗और हद तो तब हो गई जब घटना के बाद नर्सिंग होम का बोर्ड बदलकर ?मैरिज लॉन? कर दिया गया और संचालक फरार बताया जा रहा है!

क्या इंसानी जान की कोई कीमत नहीं? क्या निजी अस्पताल अब प्रयोगशाला बन गए हैं? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फाइलों में दफन हो जाएगा मामला?

परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

✍️ सवाल सिर्फ एक महिला की मौत का नहीं, सवाल है सिस्टम की चुप्पी का..

जब अस्पताल ही असुरक्षित हो जाएं, तो आम आदमी जाए तो जाए कहाँ?

#Hardoi #MedicalNegligence #JusticeForVictim #HealthSystem #उत्तरप्रदेश #सवाल_व्यवस्था_पर #YogiAdityanath #BreakingNews #BrajeshPathak