जवाहरलाल नेहरू पॉलीटेक्निक में कार्यरत रहे कैलाश सिंह का विदाई समारोह भावपूर्ण माहौल में संपन्न

जवाहरलाल नेहरू पॉलीटेक्निक में कार्यरत रहे कैलाश सिंह का विदाई समारोह भावपूर्ण माहौल में संपन्न

महमूदाबाद (सीतापुर)
.
जवाहरलाल नेहरू पॉलीटेक्निक महमूदाबाद सीतापुर में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले कर्मचारी कैलाश सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर भावनाओं से ओतप्रोत रहा,जहां सहकर्मियों और परिवारजनों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में उपस्थित परिवार के सभी सदस्यों और सहयोगियों ने कैलाश सिंह के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने व्यवहार से सभी के बीच विशेष स्थान बनाया।

इस अवसर पर जनपद हरदोई पूर्व ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां राजेश सिंह इटौली सहित सभी परिवारजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह का समापन भावुक माहौल में हुआ।

#YogiAdityanath #hilights #अमरेंद्रप्रतापसिंह #HKBNews #सीतापुर