रंगों के बीच प्रशासन और कलम का संगम

🔥 रंगों के बीच प्रशासन और कलम का संगम

🎯 डीएम अनुनय झा ने पत्रकारों संग खेली होली,संदेश साफ - संवाद से ही चलेगा जनपद!

#Hardoi
.
जनपद में इस बार होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रशासन और मीडिया के रिश्तों की खुली तस्वीर बनकर सामने आई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने वरिष्ठ पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली और यह संदेश दे दिया कि प्रशासन बंद कमरों में नहीं, खुले संवाद में चलता है। गुलाल के रंगों के बीच साफ दिखा कि प्रशासन अब पत्रकारों से दूरी नहीं,नज़दीकी की भाषा बोल रहा है।

पत्रकारों और अधिकारियों के बीच खुला संवाद हुआ,हंसी-ठिठोली हुई,और जनपद के मुद्दों पर भी बेबाक चर्चा हुई।

इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने भी स्पष्ट कहा कि जब प्रशासन संवाद के लिए आगे आता है, तो लोकतंत्र मजबूत होता है। होली का यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पारदर्शिता और तालमेल का प्रतीक बना।

✍️✍️सीधा सन्देश -
जहाँ कलम मजबूत हो और प्रशासन सजग,वहीं जनपद आगे बढ़ता है निर्भीक और निडर....

#DMHardoi