⚔️ जनता बनाम सिस्टम: 77 साल बाद भी सड़क नहीं, आखिर जिम्मेदार कौन?

⚔️ जनता बनाम सिस्टम: 77 साल बाद भी सड़क नहीं, आखिर जिम्मेदार कौन?

कछौना (हरदोई)
.
एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी तरफ नारायणदेव ग्राम पंचायत का कन्हुआ गांव सिस्टम की बेरुखी का जीता-जागता सबूत बन चुका है।
यहां आज भी सड़क नहीं, नाली नहीं और एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं।

राम भरोसे के घर से मटरू के घर तक का रास्ता आज भी कीचड़ और गंदगी में दफन है। बरसात आते ही गांव का संपर्क दुनिया से कट जाता है। बच्चे स्कूल जाने से वंचित, बुजुर्ग इलाज से मजबूर और आम जनता रोज सिस्टम की नाकामी का दर्द झेलने को मजबूर है।

👥 ग्रामीण अंकित कुमार, रामकुमार, दूबर,सत्येंद्र और नैमिष कुमार का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है।
उनका कहना है ?"शिकायतें की गईं, गुहार लगाई गई, लेकिन सिस्टम के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।"

❗ अब सवाल सीधा है ?
क्या गांव की जनता सिर्फ वोट देने के लिए है?
क्या विकास सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित है?

#DMHardoi