पचास साल पुराना जमीन विवाद थाने में सुलझा,दोनों पक्षों ने ली राहत की सांस

आखिर कौन नहीं इस प्यार का दीदार होगा.?

पचास साल पुराना जमीन विवाद थाने में सुलझा,दोनों पक्षों ने ली राहत की सांस

#हरदोई
.
जनपद के सुरसा थाना इंचार्ज ने क्षेत्र के अंतर्गत खजुरहरा गांव में दो पक्षों के बीच करीब पचास वर्षों से चला आ रहा भूमि विवाद थाने में आपसी सहमति से सुलझा दिया।

दरसल यह मामला राजकुमार सिंह और विजय तिवारी के बीच चल रहा था, जो हाईकोर्ट में विचाराधीन भी था। मंगलवार को दोनों पक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर सुरसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के समक्ष उपस्थित हुए ।थानाध्यक्ष ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी समझौते के माध्यम से विवाद का निस्तारण करा दिया। समझौते के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए और एक-दूसरे से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते दिखे। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान से गांव में भी खुशी का माहौल है।