हरे- भरे आम के पेड़ों का सफाया..

हरे- भरे आम के पेड़ों का सफाया..

वन विभाग और अफसरों की चुप्पी पर गंभीर सवाल

#Hardoi
.
प्रकृति अब गवाही दे रहा है कि जनपद के थाना क्षेत्र पिहानी के अम्बारी ग्राम में सिर्फ आम के हरे पेड़ नहीं कटे, बल्कि कानून और जिम्मेदारी भी काट दी गई। आम के हरे पेड़ों की अवैध कटाई का खुलासा होने के बाद प्रशासन और वन विभाग की भूमिका कठघरे में है। यह कोई छुपा-छुपी का खेल नहीं है,बल्कि खुलेआम चलाया गया संगठित ऑपरेशन था और सबसे चौंकाने वाली बात यह कि जिम्मेदार महकमे मौन साधे बैठे हैं।

संवाददाता के अनुसार आज सुबह से मशीनें चलीं,आरी गरजी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर कीमती लकड़ी भेजी गई। न तो वन विभाग की गश्त दिखाई दी और न ही स्थानीय प्रशासन की सक्रियता। सवाल उठता है कि हरे आम के पेड़ो की कटाई बिना अंदरूनी संरक्षण के संभव है?

सबसे बड़ा सवाल वन विभाग की कार्यप्रणाली पर है। क्या क्षेत्र में नियमित निगरानी नहीं होती? क्या अवैध कटाई की सूचना नहीं मिली? या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई?

#CMYogiAdityanath #DMHardoi #HardoiPolice