आवास योजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, पांच पांच हजार रुपए वसूली का आरोप

आवास योजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, पांच पांच हजार रुपए वसूली का आरोप

हरदोई

जिले की बिलग्राम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरी छिबरामऊ में आवास योजना के नाम पर गंभीर अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मदन पाल, विष्णु, विजेन्द्र, उर्मिला, रामश्री, सुनीता, विन्देश्वरी और आशादेवी सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र मय शपथ पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान पति व ग्राम पंचायत अधिकारी पर अवैध वसूली और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पात्रता सूची में नाम होने और कई बार जांच होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं दिया गया, जबकि अपात्रों को लाभ पहुंचाया गया। आरोप है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति से दो किश्तों में 5-5 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन आवास फिर भी नहीं मिला। अब इस पूरे मामले ने पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं जब आवास सूची में नाम दर्ज था, तो पात्रों को लाभ से क्यों वंचित रखा गया.?? क्या ग्राम प्रधान पति और पंचायत अधिकारी ने मिलीभगत कर अपात्रों को लाभ दिलाया.?? यदि ग्रामीणों से 5-5 हजार रुपये वसूले गए, तो यह रकम किसके पास गई और किस आधार पर ली गई.?? पूर्व में दी गई शिकायतों पर अब तक निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई गई.?? क्या प्रशासन गरीबों के हक की रक्षा करेगा या भ्रष्टाचार पर पर्दा डालेगा.?? ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च स्तर पर आंदोलन करेंगे। मामला अब जिला प्रशासन की साख से जुड़ गया है। देखना यह है कि गरीबों के अधिकारों के इस कथित हनन पर प्रशासन कितना कठोर रुख अपनाता है।