यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे प्रषासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हनुमानगढ-जयपुर-हनुमानगढ स्पेषल रेलसेवा का गोविन्दगढ मलिकपुर पर, दौराई(अजमेर)-टनकपुर-दौराई (अजमेर) का डाबला पर एवं श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर का रामगढ शेखावाटी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

1. गाडी संख्या 04705, हनुमानगढ-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से गोविन्दगढ मलिकपुर स्टेषन पर 10.35 बजे आगमन व 10.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04706, जयपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से गोविन्दगढ मलिकपुर स्टेषन पर 13.50 बजे आगमन व 13.52 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 15091, दौराई (अजमेर)-टनकपुर रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से डाबला स्टेशन पर 19.53 बजे आगमन व 19.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15092, टनकपुर-दौराई (अजमेर) रेलसेवा दिनांक 28.02.26 से डाबला स्टेशन पर 08.07 बजे आगमन व 08.09 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से रामगढ शेखावटी स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन व 05.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से रामगढ शेखावाटी स्टेशन पर 20.58 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान करेगी।