खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रेवाडी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार

खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रेवाडी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार

रेवाडी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा संचालन

रेलवे द्वारा खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रेवाडी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या गाडी संख्या 19617, मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 28.02.26 तक (05 ट्रिप) मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर रात्री 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19620,दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 01.03.26 तक (05 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन से 02.30 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा पूर्व में निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुडगॉव, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होंगे।