पश्चिम रेलवे के मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द रेगुलेट रहेगी

पश्चिम रेलवे के मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द रेगुलेट रहेगी

पश्चिम रेलवे द्वारा मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को रतलाम के स्थान पर चित्तौडगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-चित्तौडगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 25.02.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 30 मिनट रेगूलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 20497, रामेष्वरम्-फिरोजपुर कैंट रेलसेवा जो दिनांक 24.02.26 को रामेश्वरम् से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 20 मिनट रेगूलेट रहेगी।