होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व

04.03.26 को (02 ट्रिप) कोटा से बुधवार को 21.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.20 बजे रशीदपुर खोरी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 व 05.03.26 को (02 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से गुरूवार को 06.55 बजे रवाना होकर 15.55 बजे कोटा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ,सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, रींगस व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।