खाटूश्याम जी मेले हेतु यात्रियो की सुविधा हेतु रेवाडी-सीकर-रेवाडी

खाटूश्याम जी मेले हेतु यात्रियो की सुविधा हेतु रेवाडी-सीकर-रेवाडी

प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार

सीकर के स्थान पर ढेहर का बालाजी स्टेशन से होगा संचालन

रेलवे द्वारा खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या गाडी संख्या 54804, रेवाडी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 28.02.26 तक (05 ट्रिप) रेवाडी से प्रतिदिन 15.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 20.50 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54803, ढेहर का बालाजी-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 01.03.26 तक (05 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से प्रतिदिन से 04.35 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 06.40 बजे आगमन व 07.25 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे रेवाडी पहुॅचेगी।