निजी बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्री परेशान 

श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सोमवार रात 12 बजे से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण प्रदेशभर में करीब 40 हजार बसों का संचालन ठप हो गया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों ने चक्काजाम किया है।

यात्रियों को परेशानी....

इस हड़ताल का सीधा असर निजी बसों में रोजाना सफर करने वाले लगभग 15 लाख यात्रियों पर पड़ा है। जयपुर से श्रीगंगानगर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर के साथ इंदौर, अहमदाबाद के लिए चलने वाली स्लीपर बसें भी बंद हैं।

बस ऑपरेटरों और प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता आज....

आज फिर बस ऑपरेटरों और प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता होगी, जिसमें हड़ताल का समाधान निकलने की उम्मीद है।