विधायक ने विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया किन्नू किसानों का मुद्दा

श्रीगंगानगर में किन्नू की बंपर पैदावार के बावजूद किसानों को प्रोसेसिंग प्लांट न होने से नुकसान हो रहा है। श्रीकरणपुर से कांग्रेस के विधायक रूपिंदर सिंह रूबी कुन्नर ने आज विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया और कहा कि श्रीगंगानगर में किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट ना होने के चलते किसानों को अपनी उपज ओने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द श्रीगंगानगर जिले में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मांग की है, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। विधायक रूबी ने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट लगने से न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय युवाओं एंव श्रमिकों के लिये भी रोजगार के नये अवसर मिलने के राह खुलेंगे।