10वीं के छात्र की आत्महत्या, पीछे छोड़े कई सवाल

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा के छात्र हार्दिक पुत्र राजेश गर्ग ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या की इस घटना ने अपने पीछे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या स्कूल में कुछ गलत हुआ था? क्या हार्दिक पर पढ़ाई का दबाव था या वह किसी तरह की प्रताड़ना का शिकार हुआ था?

पुलिस जांच जारी....

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि हार्दिक की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल....

हार्दिक की आत्महत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

स्कूल की भूमिका की जांच जरूरी....

इस घटना से स्कूल की भूमिका की जांच जरूरी हो गई है। क्या स्कूल ने हार्दिक की समस्याओं को समझा? क्या स्कूल ने उसकी मदद के लिए कोई कदम उठाए? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएगा।