ट्रेनी आईपीएस अधिकारी की बड़ी कार्रवाई

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारी ने धानमंडी के निकट और गांधी पार्क के पास सरेआम संचालित पर्ची सट्टे की दुकानों पर छापा मारा।

काबू किए गए दो युवक....

पुलिस ने पर्ची सट्टा लिख रहे दो युवकों को काबू कर लिया है। उनके पास से पर्ची सट्टा हिसाब, नगदी और अन्य कागजात जब्त किए गए हैं।

सीआई श्रीकरणपुर को सूचित किया....

कार्रवाई के बाद ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने सीआई श्रीकरणपुर को सूचित कर मौके पर बुलाया है। फिलहाल श्रीकरणपुर पुलिस थाना में कार्रवाई जारी है।