प्रयागराज:होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई होली विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है

होली पर घर की राह होगी आसान; रेलवे चलाएगा 9 रूटों पर विशेष ट्रेनें

मुंबई, पुणे, दिल्ली से बनारस, गोरखपुर, दानापुर, समस्तीपुर, गाजीपुर तक होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

प्रयागराज:होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई होली विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. मुंबई, पुणे और दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए कुल 9 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के संचालन दिनों और समय में भी संशोधन किया गया है. इन विशेष ट्रेनों से होली के दौरान प्रयागराज, पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन नंबर, तारीख और समय की पुष्टि कर लें.

लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस होली स्पेशल :उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक गाड़ी संख्या 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनल?बनारस?लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 25 और 26 फरवरी तथा 4 और 5 मार्च को चलेगी. वापसी में बनारस से 27, 28 फरवरी और 6, 7 मार्च को संचालित होगी. ट्रेन प्रयागराज सूबेदारगंज सहित झांसी, कानपुर, इटारसी, भुसावल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

पुणे?दानापुर और पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल :01481/01482 पुणे-दानापुर-पुणे साप्ताहिक विशेष ट्रेन चार-चार फेरे लगाएगी. यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेगी. 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे विशेष ट्रेन फरवरी और मार्च में कुल 4 फेरे लगाएगी. यह भी प्रयागराज छिवकी और वाराणसी रूट को कवर करेगी.

मुंबई-समस्तीपुर और मुंबई-गोरखपुर स्पेशल :01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनल?समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो फेरे लगाएगी.

01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर प्रतिदिन विशेष ट्रेन के रूप में 21 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी. यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी होकर जाएगी.

पुणे-गोरखपुर और मुंबई-दानापुर प्रतिदिन स्पेशल:01415/01416 पुणे?गोरखपुर?पुणे प्रतिदिन विशेष ट्रेन 21 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी.

01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दानापुर प्रतिदिन विशेष ट्रेन भी 21 फरवरी से 9 मार्च तक संचालित की जाएगी.

पुणे-दानापुर प्रतिदिन अतिरिक्त ट्रेन :01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे प्रतिदिन विशेष ट्रेन 21 फरवरी से 10 मार्च तक यात्रियों को सुविधा देगी. यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेगी.

नई दिल्ली-खुर्दा रोड वनवे आरक्षित स्पेशल :गाड़ी संख्या 04084 नई दिल्ली-खुर्दा रोड वनवे आरक्षित विशेष ट्रेन 21 फरवरी को एक फेरा लगाएगी. यह ट्रेन सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, टाटानगर, भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड पहुंचेगी.

कुछ ट्रेनों के समय और तारीख में बदलाव:04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड होली स्पेशल के संचालन दिनांक में आंशिक संशोधन किया गया है. 04123 प्रयागराज-मानिकपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन प्रयागराज से बुधवार और रविवार को 15:25 बजे रवाना होगी और झांसी तक जाएगी.

वाराणसी में पुणे से गाजीपुर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा. जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुणे से 24 एवं 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च शुक्रवार एवं मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से 26 फरवरी तथा 01, 05 एवं 08 मार्च,2026 दिन रविवार एवं वृहस्पतिवार को 04 फेरों के लिये किया जाएगा. उन्होंने बताया कि, इस गाड़ी में के स्लीपर के 06, सेकेंड क्लास द्वितीय का 01, थर्ड एसी के 05, जनरल सेकेंड क्लास के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे.

यह रहेगा रूट:बता दें कि, 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्विसाप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 24 एवं 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर दौंड कार्ड लाइन से 08.12 बजे, अहिल्यानगर से 09.32 बजे, कोपरगांव से 11.17 बजे, मनमाड से 13.15 बजे, जलगांव से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खण्डवा से 19.00 बजे, इटारसी से 21.10 बजे, पिपरिया से 22.12 बजे, नरसिंहपुर से 23.07 बजे, दूसरे दिन मदन महल से 00.45 बजे, कटनी से 02.55 बजे, मैहर से 04.12 बजे, सतना से 06.05 बजे, मानिकपुर से 08.05 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, वाराणसी से 15.40 बजे, जौनपुर से 17.00 बजे तथा औड़िहार से 17.55 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 19.05 बजे पहुंचेगी.

वापसी का ये होगा रूट:वहीं वापसी यात्रा में 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी तथा 01, 05 एवं 08 मार्च 2026 दिन रविवार एवं वृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 05.15 बजे, जौनपुर से 07.05 बजे, वाराणसी से 08.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 13.00 बजे, मानिकपुर से 16.27 बजे, सतना से 07.30 बजे, मैहर से 18.00 बजे, कटनी से 18.55 बजे, मदन महल से 20.30 बजे, नरसिंहपुर से 21.45 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.20 बजे, इटारसी से 02.00 बजे, खण्डवा से 04.38 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव से 06.52 बजे, मनमाड से 09.05 बजे, कोपरगांव से 09.47 बजे, अहिल्या नगर से 12.00 बजे तथा दाैंड कार्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर पुणे 16.20 बजे पहुंचेगी.