आकाश श्रीनेत्र ने वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परि.) प्रयागराज का पदभार किया ग्रहण

प्रयागराज मंडल में 2013 बैच के आई आर एस ई ई अधिकारी आकाश श्रीनेत्र ने वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) का पदभार ग्रहण कर लिया है। मूलतः प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी श्री नेत्र ने 2012 में प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT), प्रयागराज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि प्राप्त की। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कोचिंग) के रूप में उत्कृष्ट सेवा दे चुके हैं। 2013 बैच के आईआरएसईई अधिकारी के रूप में नेत्र का चयन उनके तकनीकी ज्ञान और समर्पण का प्रतीक है।श्री आकाश श्री नेत्र ने पदभार पूर्ववर्ती वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन)प्रदीप शर्मा से ग्रहण किया।प्रदीप शर्मा अब उप मुख्य बिजली इंजीनियर, सूबेदारगंज मुख्यालय में पदासीन हो गए हैं।इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के लोको निरीक्षकों ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें प्रदीप शर्मा का भावपूर्ण विदाई एवं आकाश श्रीनेत्र का हार्दिक स्वागत किया गया।वीरेन्द्र कुमार वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर कर्षण प्रयागराज,अखिलेश कुमार वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर सामान्य प्रयागराज,प्रतीक यादव मंडल बिजली इंजीनियर परिचालन टुंडला पुलकित श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर कोचिंग सचिन चौरसिया मंडल बिजली इंजीनियर परि. कानपुर संजय कुमार सिंह सहायक मंडल बिजली इंजीनियर परि. प्रयागराज रितेश लालवानी मंडल बिजली इंजीनियर मेमू कार शेड कानपुर के साथ-साथ लगभग सौ लोको निरीक्षकगण एवं रनिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वागत एवं विदाई समारोह का संचालन मुख्य क्रू नियंत्रक सामान्य वासुदेव पाण्डेय ने कुशलतापूर्वक किया यह आयोजन प्रयागराज मंडल के रेल परिवार की एकता एवं सहयोग की मिसाल प्रस्तुत करता है।