माघ मेला, प्रयागराज–2026 के दौरान M-UTS से सर्वाधिक टिकट बिक्री करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

माघ मेला, प्रयागराज-2026 के दौरान M-UTS से सर्वाधिक टिकट बिक्री करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मण्डल रेल प्रबन्धक/ प्रयागराज,रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग,हरिमोहन के नेतृत्व में माघ मेला, प्रयागराज -2026 के पावन अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकट वितरण को सुगम बनाया गया एवं मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली (M-UTS) के व्यापक उपयोग को बढ़ावा दिया गया । माघ मेला -2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशन पर स्टेशनों पर रेलवे के विविध जोन से आए वाणिज्य कर्मचारियों ने प्रयागराज मण्डल के वाणिज्य कर्मचारियों (वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक) के साथ करी किया एवं M-UTS के माध्यम से टिकट बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की । उनके सराहनीय कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से M-UTS के माध्यम से सर्वाधिक टिकट बिक्री करने वाले 12 कर्मचारियों को सम्मानित गया।

प्रयागराज जंक्शन पर माघ मेला -2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों में शहबाज (प्रयागराज मण्डल/उत्तर मध्य रेलवे) ने 6060 टिकट बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।संजय कुमार (मुंबई मण्डल/मध्य रेलवे) तथा प्रिंस कुमार (हुब्बल्लि मण्डल/ दक्षिण पश्चिम रेलवे) को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर माघ मेला -2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों में दिनेश सनप (मुंबई मण्डल/मध्य रेलवे) ने 4327 टिकट बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।आनंद कुमार (मुंबई मण्डल/मध्य रेलवे) एवं कुंदन कुमार (मुंबई मण्डल/मध्य रेलवे) को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

सूबेदारगंज स्टेशन पर माघ मेला -2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों में सुमन कुमार (प्रयागराज मण्डल/उत्तर मध्य रेलवे) ने 998 टिकट बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।किशन राम लोचब (जोधपुर/उत्तर पश्चिम रेलवे) एवं अंशुल रोशन (टूंडला/मुंबई मण्डल/मध्य रेलवे) को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

नैनी जंक्शन पर माघ मेला -2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों में अखिलेश कुमार सिंह (नागपुर मण्डल/मध्य रेलवे) ने 883 टिकट बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।नवीन कुमार (रायपुर/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) एवं अखिलेश कुमार (तिरुचिरापल्ली/दक्षिण रेलवे) को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इन सभी कर्मचारियों ने माघ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान अत्यधिक यात्री दबाव के बीच निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा दिया। M-UTS के माध्यम से टिकट लेने से यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिली, समय की बचत हुई तथा नकदरहित लेन-देन को प्रोत्साहन मिला । यह सम्मान न केवल संबंधित कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रयागराज मंडल प्रशासन ने सभी चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहेंगे तथा डिजिटल इंडिया की भावना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।