नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न, कर्णिका और मानस की प्रस्तुतियों ने जीता दिल, दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

हरदोई। नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज, जगदीशपुर का वार्षिकोत्सव समारोह विद्यालय की कुन्दौली शाखा में सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के साथ भव्यता से संपन्न हुआ। समारोह में जगदीशपुर, गोपामऊ और कुन्दौली शाखा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
समारोह का आयोजन विद्यालय की आधारशिला रखने वाले समाजसेवी रामशंकर वर्मा की जयंती के अवसर पर किया गया। जगदीशपुर शाखा की प्रधानाचार्या प्रिया त्रिपाठी के निर्देशन में शिक्षिकाओं पारुल, नम्रता, दिव्या, दीक्षा, सीमा, दीपाली, शिवओम, अमनदीप, रीतू और सरस्वती ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, हवा हवाई, सरारा मिक्स, रंगीला मारो ढोलना और शिक्षक थीम जैसी प्रस्तुतियां मंचित कराईं।
हवा हवाई मिक्स गीत पर कक्षा प्रथम और द्वितीय की कर्णिका मिश्रा, गुंजन, सोनम, अवनी, वर्षा, आरोही, अनुष्का, सान्वी और श्रेया की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं शिक्षक थीम पर कक्षा पांच के मानस मिश्रा, मनरीत, माही, रिया, तन्वी, लक्ष्मी, परी, कृष्णा और राघव ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कुन्दौली शाखा के प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह, श्याम विहारी शुक्ला, अरफी नाज, अनुष्का वर्मा और पूजा गुप्ता के निर्देशन में कक्षा पांच से नौ तक के छात्रों ने वंदे मातरम, जादू जादू, काला चश्मा और बोले चूड़ियां जैसे गीतों पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोपामऊ शाखा के प्रधानाचार्य रामजी मिश्रा, अभिलाष, नाजमीन, कृष्णपाल, सानिया खान और लक्ष्मी के मार्गदर्शन में छात्रों ने आयो रे शुभ दिन, पंजाबी बीट, राम आएंगे और देशगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विद्यालय समूह के प्रबंधक व पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की, जबकि संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।