फव्वारा चौक का बदला स्वरूप, नगर पालिका परिषद ने कराया सौंदर्यीकरण कार्य।

बैकुंठपुर।शहर के प्रमुख स्थल फव्वारा चौक का स्वरूप अब पूरी तरह बदल गया है। पालिका परिषद द्वारा यहां व्यापक स्तर पर सौंदर्यकरण (Beautification) का कार्य कराया गया है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।नगर पालिका परिषद ने चौक पर नए पेंट, आकर्षक लाइटिंग, सजावटी टाइल्स एवं हरियाली विकसित करने का कार्य कराया है। इसके साथ ही फव्वारे की मरम्मत एवं रंग-रोगन कर उसे आकर्षक रूप दिया गया है। शाम के समय रंगीन रोशनी से चौक की सुंदरता और निखरकर सामने आ रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को सुखद अनुभव हो रहा है।नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों का इस प्रकार सौंदर्यीकरण किया जाना सकारात्मक कदम है। इससे न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी, बल्कि स्वच्छता और सुव्यवस्था का संदेश भी जाएगा।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी इसी प्रकार विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि चौक की स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इसकी सुंदरता लंबे समय तक बरकरार रह सके।