राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत लक्ष्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने ली समीक्षा बैठक।

बैकुंठपुर।कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिनों विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य अमलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए बैठक में कैंसर स्क्रीनिंग एवं रिस्क्रीनिंग की शत-प्रतिशत एंट्री पूर्ण करने, एनसीडी क्लीनिक के सुचारू संचालन एवं पोर्टल एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए आयुष्मान भारत योजना के लंबित लक्ष्यों को 15 फरवरी तक पूर्ण करने, टीबी मुक्त पंचायत लक्ष्य की प्राप्ति तथा वॉर्नेबल पॉपुलेशन की निक्षय पोर्टल पर एंट्री पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही युविन पोर्टल सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ऑनलाइन एंट्री समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, तत्काल पंजीयन, इंडिकेटर अनुसार चिन्हांकन एवं उचित स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संस्थागत सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। कम वजन वाले शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर प्रशिक्षण अनुसार प्रबंधन एवं नियमित प्रगति रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए।एलसीडीसी अंतर्गत लेप्रोसी संभावित मामलों की साप्ताहिक जांच एवं सीडीआर एंट्री समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।डॉ. प्रशांत सिंह ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों, खंड विस्तार अधिकारियों तथा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना अनुसार लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने फील्ड स्तर पर निरंतर निगरानी, साप्ताहिक सेक्टर बैठकों एवं मासिक समीक्षा बैठकों में प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर प्रदर्शन वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर अवगत कराने तथा लक्ष्य प्राप्ति में आ रही कठिनाइयों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।बैठक में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।