ANTF टीम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 तस्करों से इतने लाख का माल बरामद

श्रीगंगानगर से बड़ी खबर है कि ANTF टीम और श्रीकरणपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से करीब 60 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब से तस्करी कर लाई गई थी हेरोइन....

पुलिस ने बताया कि तस्करों ने पंजाब से तस्करी कर हेरोइन लाई थी। ANTF टीम और श्रीकरणपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत माला नेशनल हाइवे 911 पर चारों तस्करों को दबोच लिया।

चारों तस्करों की पहचान....

पकड़े गए तस्करों की पहचान रवि कुमार साधुवाली, दिलप्रीत सिंह वार्ड 11, गुरप्रीत सिंह गांव 5PSDC और अनिल कुमार 7KND रावला के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों से एक कार भी जब्त की है।

करीब 60 लाख रुपए की हेरोइन बरामद....

पुलिस ने बताया कि तस्करों से करीब 60 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।