पुलिस अधीक्षक की घुड़की पर होश में आई पुलिस, चलाया विशेष अभियान, मॉडिफाईड 8 बुलेट मोटरसाईकिल किये सीज

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा बीते सोमवार को श्रीकरणपुर पुलिस थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक के दौरान मिडिया कर्मियों द्वारा शहरी क्षेत्र में बुलेट मोटरसाईकिलों को मॉडिफाईड करवा तेज आवाज में शोहदों के हुड़दंग को रोकने के लिये प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

मिडिया कर्मियों की इस मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बैठक में मौजूद एड़ीशनल एसपी रामेश्वर लाल, सीओ पुष्पेंद्र सिंह ज्वाला व सीआई रजीराम को हिड़काते हुये एक सप्ताह में मॉडिफाईड बुलेट मोटरसाईकिलों पर कार्रवाई करने की घुड़की पिलाई गई थी पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की घुड़की के बाद होश में आई पुलिस ने आज ट्रैफिक इंचार्ज उग्रसेन सहारण के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाईड 8 बुलेट मोटरसाईकिल सीज किये।

इस विशेष अभियान को सफल बनाने में हवलदार हरविन्द्र सिंह, काँस्टेबल भजन लाल व सुभाष की अहम भूमिका रही।

ट्रैफिक इंचार्ज उग्रसेन सहारण ने बताया कि नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगी।

सीआई रजीराम के अनुसार सीज किये गये मॉडिफाईड बुलेट मोटरसाईकिलों के साइलेंसर उतारने के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जायेगी।