पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक का हुआ आयोजन

आज पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन हुआ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि नशा और असामाजिक गतिविधियां समाज के लिए गंभीर खतरा हैं। इन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे (तेज आवाज) बजाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीगंगानगर रोड़ भारत मला सड़क नेशनल हाइवे 911 पर स्थिति शुगर मिल सहित गांव फुसेवाला व लखियां के पास बीच में खडे रहने वाले वाहनों पर सख्त करवाई करने के आदेश अधीनस्थ अधिकारी को दिये।

डॉ. दुहन ने सीएलजी सदस्यों और ग्राम मित्रों से पुलिस को सहयोग देने, समय पर सूचना साझा करने और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में एड़ीशनल एसपी रामेश्वर लाल, सीओ पुष्पेंद्र सिंह ज्वाला व थाना प्रभारी रजीराम सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय तनेजा सहित व्यापारियों एंव नागरिकों नें बुके एंव सरोपा भेंट कर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन का स्वागत किया।