ग्राम सागरपुर में विधायक मद से नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही, नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का लगा अंबार विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल। सूत्र 

बैकुंठपुर। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सागरपुर में विधायक मद से लगभग दस लाख रूपये राशि स्वीकृत से नाली निर्माण कार्य होना है जिस पर ठेकेदार व इंजीनियर की मिली भगत से नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही उजागर हो रही हैं नाली निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे बालू, सीमेंट, छड़,गिट्टी की मात्रा का अभाव पूर्वक उपयोग कर गुणवत्ताविहीन कार्य से नाली निर्माण कार्य किया गया है नाली निर्माण कार्य इस प्रकार से किया गया है कि नाली से पानी निकासी नहर के माध्यम से निकासी होगी जबकि नाली निर्माण पूरी तरह से फैल है जो कि बरसात के समय बारिश का पानी नाली पर जम कर रह जाएगा, स्थानीय लोगों से जब बात की गई तो बताया गया कि नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है नाली निर्माण कार्य में विभाग द्वारा एस्टीमेट के आधार के विपरीत नाली निर्माण किया गया है जो कि प्रशासनिक विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे है आखिर जब नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है तब विभागीय अधिकारी इंजीनियर द्वारा मौका स्थल पर जांच क्यों नहीं की गई यदि जांच की गई तो गुणवत्ता पर ध्यान दे कर कार्य क्यों नहीं कराया गया , घटिया नाली निर्माण कार्य से अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे आखिर विधायक मद की राशि का दुरुपयोग तो नहीं की जा रही है क्या नाली निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट तो नहीं चढ़ रही है विभाग द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आने दिनों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली में एकत्रित हो कर जहरीले जीव जंतु को दवात देंगे जिसका दुष्प्रभाव आम जनता को भुगताना पड़ेगा ।