नशा मुक्त समाज ही आने वाले कल को बचाने का एकमात्र उपाय, नशे के खिलाफ सशक्त नाटक कार्यक्रम आयोजित

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 40 पीएस, 43 पीएस एंव श्रीकरणपुर के अरोड़वंश भवन में ?नशा मुक्त समाज ही आने वाले कल को बचाने का एकमात्र उपाय है। हमने अपनी जिम्मेदारी उठा ली है, अब आप क्या करेंगे?? इसी सवाल के साथ नशे के खिलाफ एक प्रभावशाली नाटक कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त श्रीगंगानगर के लिए अभियान ऑपरेशन सीमा संकल्प? के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि समाज की आत्मा को झकझोर देने वाला जन-जागरण अभियान बनकर सामने आया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, एड़ीशनल एसपी रामेश्वर लाल, डीवाइएसपी पुष्पेंद्र सिंह ज्वाला व सीआई रजीराम ने अपने सम्बोधन में आमजन को नशे से दूर रहने व क्षेत्र में नशा तस्करी करने वालों की सूचना देने की अपील की ताकि नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।