गोगामेडी पुजारी मंगतराम के सानिध्य में संपन्न हुआ सर्व हिंदू समाज सम्मेलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में श्रीगंगानगर के उपखंड श्रीकरणपुर की ब्राह्मण धर्मशाला में आज दोपहर बाद सर्व हिंदू समाज के बैनर तले हिंदू सम्मेलन गोगामेड़ी के पुजारी मंगतराम के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह नरेंद्र यादव थे व अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय तनेजा ने की।

हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता नरेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में देश में आज हिंदू समाज की दशा और दिशा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सर्व हिंदू समाज को एक होकर पाश्चात्य संस्कृति के विरुद्ध लड़ना होगा तभी हमारी सनातन संस्कृति बच सकती है।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आईदान सिंह, खंड कार्यवाह एडवोकेट अशोक जोशी, स्वर्ग आश्रम गौशाला सेवा समिति के डॉक्टर हजारीलाल मुटनेजा, खेमचंद गोयल व भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।