लूट के मोबाइल से व्यापारी को फिरोती के लिए धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के मोबाइल से व्यापारी को फिरोती के लिए धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी 2026 को श्रीविजयनगर क्षेत्र में एक व्यापारी को 2 करोड रुपए की फिरौती की मांग को लेकर धमकी भरा फोन आया व मांग पूरी नहीं करने पर व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। अमृता दुहन ने बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस थाना रामसिंहपुर क्षेत्र में एक परिवादी का मोबाइल अज्ञात दो आरोपीयो द्वारा छीन ले जाने का मामला दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व वृताधिकारी रायसिंहनगर मदनलाल के सुपरविजन में सुमन परिहार थाना अधिकारी श्रीविजयनगर और अजय कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना रामसिंहपुर के नेतृत्व में पुलिस की गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी अनुसंधान, मुखबीरों की सहायता व इलाके के सीसी टीवी कैमरों की मदद से इस मामले में आरोपी दिलप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी गांव 47जीबी व वारदात के मास्टरमाइंड आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ लाली पुत्र वीर सिंह उम्र 33 साल निवासी गांव जोड़ा पुलिस थाना सरियारी जिला तरनतारण पंजाब को गिरफ्तार किया है आरोपियों से अनुसंधान जारी है।