सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुष जायसवाल के मार्ग दर्शन में जिला चिकित्सालय का किया जा रहा कायाकल्प ।

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुष जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में कायाकल्प को ले कर जोरो शोरों से तैयारिया की जा रही है जिला चिकित्सालय में सौंदर्यकरण व्यवस्था मरीजों को किसी प्रकार से समस्या न हो विशेष ध्यान दिया जा रहा है जानकारी के अनुसार कायाकल्प टीम कोरिया जिले जिला चिकित्सालय निरीक्षण कर विभिन्न विभागों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा टीम के आगमन की पूर्व सूचना मिलने पर जिला चिकित्सालय प्रशासन के ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गई है। मूल्यांकन के दौरान ही टीम द्वारा अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, उपचार व जांच से संबंधित अभिलेख, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाएं, दवा वितरण प्रणाली, मरीजों के साथ व्यवहार और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया जाएगा। टीम द्वारा मूल्यांकन के आधार पर ही जिला चिकित्सालय की रेटिंग भी तय की जाएगी। जिसके बाद रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बताया गया कि प्रदेश स्तर पर जिन जिला चिकित्सालयों का मूल्यांकन बेहतर पाया जाएगा, उन्हें कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। जिला चिकित्सालय पूर्व में भी कायाकल्प मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना गया था निरिक्षण दौरान जिला चिकित्सालय के सभी स्टॉप व अधिकारी की उपस्थिति भी अनिवार्य होगी।