राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 2026 के समापन समारोह का आयोजन सी०के०सी० एकेडमी, झाँसी में हुआ सम्पन्न 

झाँसी उत्तर प्रदेश

सुल्तान आब्दी

झाँसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बीबीजीटीएस मूर्ति एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ला उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक वार्डन प्रगति शर्मा, भूपेन्द्र खत्री एवं वरिष्ठ ट्रैफिक वार्डन शिव प्रसाद तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जन समूह को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारियां दी गयी और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संबंध में जागरुक किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचन्द्र सिंह गौतम के द्वारा पूरे माह में परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित किये गये आयोजनो/कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि जनसामान्य को जागरुक करने के साथ-साथ सघन प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन में यातायात पुलिस के सहयोग से 4800 वाहनों के चालान किये गये।

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द त्रिवेदी के द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा के मानकों की एकरुपता बल देते हुए उनकों दैनिक जीवन में अपनाये जाने तथा दुर्घटनाओं को कम करने हेतु सम्बोधित किया गगा। क्षेत्राधिकारी यातायात पीयूष पांडे द्वारा ट्रैफिक नियमों को पालन करने तथा सड़कों को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया गया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा भी सभी को सड़के सुरक्षित बनाने हेतु यातायात नियमों के पालन हेतु अपील की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम उन्हें परीक्षा के समय चिंता मुक्त रहते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ओजस्वी तरीके से उपस्थित जनसामान्य एवं छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

तदोपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उसके बाद राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एन०के० जैन, प्रधानाचार्य सी०के०सी० एकेडमी फादर सहाय नाथन, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, परियोजना प्रमुख बबीना टोल प्लाजा प्रदीप चौधरी, अनूप यादव अध्यक्ष जिला बस आपरेटर्स एसोशियेशन, गुरदीप सिंह चावला (हैप्पी) अध्यक्ष जिला ट्रक एसोशियेशन, मंसूर अहमद मंसूरी अध्यक्ष जिला ऑटो/टैम्पों/ई-रिक्सा एशोसियेशन एवं अन्य ट्रैफिक वार्डन उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सुजीत सिंह द्वारा किया गया।