सांस्कृतिक संध्या "एक शाम शहीदों के नाम" के जरिए अपने हुनर का जादू बिखेरेंगे विधार्थी 

झाँसी उत्तर प्रदेश ,सुल्तान आब्दी

सांस्कृतिक संध्या "एक शाम शहीदों के नाम" के जरिए अपने हुनर का जादू बिखेरेंगे विधार्थी

कल आयोजित होने वाले समारोह के संबंध में बैठक में बनाई रूपरेखा

झांसी l एजुकेशनल एंड माइनोरिटीज वेल्फेयर सोसायटी की बैठक अंदर ओरछा गेट स्थित मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल में मोहम्मद फारूक एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य, अब्दुल जाबिर पूर्व सभासद की अध्यक्षता में हुई l जिसमें मोहम्मद फारूक एड ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक संध्या "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम राजकीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरविंद वशिष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल रिछारिया, सीता राम कुशवाहा, वैभव भारत बट्टा, मिर्ज़ा करामत बैग, चौधरी खुर्शीद,आमन्त्रित अतिथि विकास चौरसिया, याकूब अहमद मंसूरी एड., शफीक अहमद, आसिफ नियाज़ी रहेंगे l कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद/समाजसेवी राहुल द्विवेदी करेंगे l इस कार्यक्रम में लगभग 15 विद्यालय के 120 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे l

बैठक में राजेश चौरसिया एड,नदीम अली हाशमी, शकील उल्लाह खान, राशिद मंसूरी, अब्दुल खलील, सलमान खान, फिरोज खान, अशरफ अली खान, लोकेश भट्ट, चंद्रशेखर पाण्डेय आदि मौजूद रहे l संचालन एवं आभार शाकिर सर ने व्यक्त किया l